फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 20 गांवों में शुरू हुई पेयजल की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। विकास खंड के न्याय पंचायत पथरौर, पड़रिया, रामपुर अंतरी, बहुती के करीब 20 गांवों में मंगलवार को पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई। इन गांवों में एक हफ्ते पहले योजना का काम पूरा किया गया था। लेदुकी ग्रामीण पेयजल योजना का लाभ मिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत आधे अधूरे गांव में पाइप बिछाई गई है। अभी हर ग्राम पंचायत के एक-दो मजरे छूटे हुए हैं। जहां पाइप लाइन बिछी है, वहां पानी सप्लाई नहीं की जा रही थी।
अमोई पुरवा के हिरदहवा कोल बस्ती, नौ पुरवा बस्ती, कचरिया पहड़ी बस्ती, पथरौर क्रेशर बस्ती, पुरवा ठाकुरान बस्ती में लापरवाही देखी जा सकती है।
पुरवा ठकुरान बस्ती में पाइप लाइन बिछा दी गई है लेकिन घरों को कनेक्शन नहीं दिए गए। कार्यदाई संस्था जीवीपीआर इंजीनियर्स के आपरेशन मैनेजर कौशल तिवारी ने बताया कि नियमित बिजली नहीं मिलने के कारण पानी की सप्लाई बाधित थी। मंगलवार से सुधार हुआ तो आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें