मिर्जापुर। बरौधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद कांता कर्दम ने कहा बाबा साहब ने शिक्षा, संघर्ष और संगठन का नारा दिया था।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलितों से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था। डा. आंबेडकर एक बुद्धिमान संविधान विशेषज्ञ थे, उन्होंने लगभग 60 देशों के संविधानों का अध्ययन किया था । उनको भारत के संविधान का पिता कहा जाता है । उन्होंने हमेशा हर घर के बच्चों को शिक्षित बनने पर जोर दिया। साथ हर किसान खुशहाल रहे, साथ में पिछड़ों व दलितों के शिक्षा पर बहुत जोर दिया । इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व संचालन अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष अहरौरा ओम प्रकाश केशरी, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिला प्रभारी जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, निर्मला राय आदि रहे ।