फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों के लिए बने सुपर जोनल मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विकास खंड वार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। ये लोग निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस को कोन, मझवां एवं सीखड़ विकास खंड का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एडीएम यूपी सिंह को राजगढ़, पटेहरा कला व पहाड़ी विकास खंड, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व को नरायनपुर व जमालपुर, एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा को हलिया व लालगंज तथा सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को सिटी व छानबे का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मतदान के लिए 26 अप्रैल को जिले में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें