विंध्य विकास मंच के तत्वावधान में रविवार को नगर के खेतान भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मिर्जापुर का विकास आपकी नजर से, के बारे में उपस्थिति लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि जनपद के विकास के लिए लेागों के सुझाव की काफी जरुरत है।
विभिन्न लेागों द्वारा सुझाव दिए जाने से विकास करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि लोगों के सुझाव के तहत वह जिले का विकास कराने का प्रयास करेंगे।
विशिष्ठ अतिथि एवं जिला सहकारी बैंक के चेयर मैन सुरेंद्र सिंह ने भी जिले के विकास के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इसके अलावा कमलाशंकर पांडेय, वीरेंद्र सिंह, कैलाशपति त्रिपाठी, डा. ध्रुवजी पांडेय, संतोष मिश्र, राजेंद्र तिवारी, इंद्रजीत पांडेय, डा.एसएन पाठक, आदि वक्ताओं ने अपने अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सुधाकर उपाध्याय ने किया।