फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 500 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई उज्ज्वला सिलिंडर रिफिल की सब्सिडी

विज्ञापन
उज्ज्वला योजना की स​ब्सिडी के डेमो चेक के साथ लाभार्थी महिलाएं व जनप्रतिनि​धि व अन्य, सोशल मीडि
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में मंगलवार को उज्ज्वला रसोई गैस योजना के 500 लाभार्थियों के खाते में सिलिंडर के रिफिल की सब्सिडी भेजी गई। इस अवसर पर लखनऊ के लोकभवन में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी ने लाभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से रिफिल सब्सिडी का डेमो चेक दिया। उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति घरों तक पहुंच रही हैं। विधायक मड़िहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें