फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सौंपा 10 लाभार्थियों को सब्सिडी का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के जंगीरोड स्थित एक लान में शुक्रवार को नि:शुल्क रसोई गैस सिलिंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 10 लाभार्थियों को रिफिल सिलिंडर की सब्सिडी का चेक सौंपा गया।
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के नि:शुल्क सिलिंडर रिफिल वितरण के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने स्थानीय स्तर पर उज्जवला के लाभार्थियों को चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि जिले में 295905 परिवारों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से लाभान्वित किया जा रहा हैं। आधार से बैंक खाता से लिंक करने वालों को सब्सिडी दी जाएगी। महज 68737 लोगों ने ही आधार कार्ड को बैंक खाते से जोड़वाया है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, भाजपा नेता हरिशंकर सिंह अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें