मड़िहान। मड़िहान थाना क्षेत्र के जुड़िया जंगल में बृहस्पतिवार को झाड़ी से बाइक और 30 वर्षीय युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया तालाब निवासी गौतम राजगीर का काम करता है। उसने मड़िहान के कपसा झरना में एक महिला से शादी करके रहता था। दो नवंबर को किसी के साथ घोरावल गया था। गौतम रात 10 बजे घर के लिए बाइक से निकला था। बृहस्पतिवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के जुड़िया जंगल में गौतम का शव और बाइक मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार को मृतक गौतम की पत्नी शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।