फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाइवा की टक्कर से कार सवार उप निरीक्षक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र के डढ़िया भावा के पास मंगलवार की रात नौ बजे हाइवा की टक्कर से कार सवार उप निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची मड़िहान और राजगढ़ थाने की पुलिस ने घायल को मड़िहान सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी के डाक्टरों ने घायल को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, हाइवा छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोहपुर गांव निवासी इंदल यादव (45) प्रयागराज में पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह रात में कार से सोनभद्र जा रहे थे। डढ़िया गांव के पास सोनभद्र से मिर्जापुर जा रहे हाइवा ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार के परखचे उड़ गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में कार सवार उप निरीक्षक घायल हुए हैं। हाइवा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें