नारघाट स्थित भारतीय शिशु मंदिर में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भोजपुरी फिल्म अभिनेता आशीष कुमार सिंह ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्थान में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कृति के बारे में भी बताया जाता है। जिससे व्यक्ति के साथ ही समाज का संपूर्ण विकास होता है।
उन्होंने कहा कि सभी बच्चे पूरे मनोयोग से शिक्षा प्राप्त करें। जिससे संस्थान के साथ ही उनका भी मान सम्मान देश विदेश में बढ़े। कार्यक्रम का आरंभ बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ किया।
प्राचार्य सुमंत कुमार पांडेय, प्रबंधक डा. हरिभान सिंह, अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सर्राफ, पूनम चंद्र जैन ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केबी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. सुधाकर उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम के दौरान कृष्ण कुमार चौधरी, अमन वर्मा, प्रज्ञा पांडेय, एश्वर्य गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान दिलीप सिंह, श्याम बाबू, मिलन, कृपा शंकर आदि मौजूद रहे।