फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदय अधिकारियों का आगमन हुआ। टीएन कौशल, आईएफएस, नवोदयन कानपुर, उनकी पत्नी रीना कौशिक और अजीत, एसडीएम लालगंज, नवोदयन फर्रुखाबाद ने विद्यार्थियों से संवाद कर अनुभव साझा किए। उनके साथ विपिन सिंह और आलोक पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतिथियों ने विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में अध्ययन के दौरान मिलने वाले अवसरों, अनुशासन और परिश्रम के महत्व के बारे में बताया। जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व नवोदयन अधिकारियों का संवाद विद्यार्थियों को भविष्य के लिए नई दिशा और उत्साह देता है। इस दौरान एके त्रिपाठी, एससी सिंह, नईमुल्लाह, अनामिका भारतीय, वेद प्रकाश मिश्र, शालिनी कुशवाहा, श्याम जीत, पूजा, जयंती लाल वर्मा, आकाश यादव, पीडी पाठक, सौरव त्रिपाठी सहित शिक्षक और कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें