विसुंदरपुर स्थित आदर्श इंटर कालेज में नशामुक्ति को लेकर बच्चों का सपथ दिलाती ब्रम्हाकुमारीज क
ब्रह्माकुमारीज के तहत हुआ आयोजन
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से छह से 20 अगस्त तक चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को विसुंदरपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
ब्रह्माकुमारीज की केंद्र प्रभारी बीके बिंदु ने कहा कि नशा व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक शक्ति को कमजोर करने के साथ-साथ उसके परिवार, संस्कार, शिक्षा और भविष्य को भी प्रभावित करता है। अभियान के अंतर्गत अब तक पांच शिक्षण संस्थानों में 2,350 छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प है।
ब्रह्माकुमारीज व भारत सरकार के सामाजिक न्याय पर अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से ‘गौरवपूर्ण वृद्धावस्था व सम्मानित जीवन’ विषय पर भी जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर रूपाली, नीति, दिव्यानी, दिव्या ओर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।