फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडू-वर्कशाप में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 03 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल मार्ग स्थित बजाज एजूकेशन सेंटर में शनिवार को एडू-स्पोर्ट्स की वर्कशाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर अभिभावकाें को संस्था से परिचित कराया गया, वहीं एडू-स्पोर्ट्स  के वर्कशाप में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न रचनात्मक कार्य कराए गए।
विज्ञापन


मौसम में परिवर्तन के साथ ही विद्यालयों में शैक्षणिक कार्योें में तेजी आ गई है। बड़ी कक्षाओं के छात्र जहां वार्षिक एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लग गए हैं, वहीं छोटी कक्षाओं के बच्चों से रचनात्मक कार्य कराए जा रहे हैं।

 इसी क्रम में शनिवार को सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजूकेशन सेंटर में एडू-स्पोर्ट्स की वर्कशाप का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों सहित उनके अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


 कक्षा चार के छात्रों ने समूह में बंट कर गमले में लगे पौधाें को सजाया तथा कक्षा पांच के छात्रों ने भी समूह में बंटकर एक से बढ़ कर एक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। संस्था के डायरेक्टर परितोष बजाज ने कहा कि बदलते समय में कांसेप्ट बदलते जा रहे हैं और समय के साथ चलने के लिए हमें कुछ आधुनिक होना होगा। एडू-स्पोर्ट्स देश की एक प्रतिष्ठित संस्था है जो देश के 20 राज्यों में तीन लाख से भी अधिक  स्कूली बच्चों को खेलकूद करा रही है।

अगले सत्र से हम एडू-स्पोर्ट्स की सेवाएं लेने जा रहे हैं, जिससे खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी। प्रधानाचार्य शिवानी कौशिक ने सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें