फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंकपत्रों में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का धरना

विज्ञापन
केबी कालेज में धरना प्रदर्शन करते छात्र, संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- महाविद्यालय प्रशासन पर उदासीनता का आरोप
विज्ञापन

मिर्जापुर। केबी पीजी कॉलेज में सोमवार को अंकपत्रों में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जोरदार नारेबाजी और हंगामे के बीच महाविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर छात्रों ने कुछ देर और हंगामा किया। बाद में समझाने-बुझाने पर वे शांत हुए, लेकिन धरने पर बैठे रहे।

छात्रों का आरोप था कि अंकपत्रों में बार-बार गड़बड़ियां हो रही हैं। इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उनका कहना था कि यह समस्या पहली बार नहीं हुई है।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि इस समय अगली कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। अंकपत्रों में गड़बड़ी के कारण प्रवेश में बाधा आ रही है। उनका आरोप था कि जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है, उन्हें भी अंकपत्र में अनुपस्थित दर्शाया जा रहा है। ऐसे में छात्रों को लिपिक और प्राचार्य के पास लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


छात्रों ने सभी विद्यार्थियों के अंकपत्रों में हुई त्रुटियों को अविलंब ठीक कराने की मांग की। उनका कहना था कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान शुभम, सर्वेश, राजकुमार, शिवेश सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें