फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाना विद्युत कटौती के खिलाफ विद्यार्थियों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधाधुंध विद्युत कटौती के खिलाफ बुधवार को स्कूली छात्रों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विरोध जताया। उधर, ग्रामीणों ने रात्रि कालीन कटौती के खिलाफ लहंगपुर बाजार में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी में दिन और रात बेतहाशा विद्युत कटौती के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां सरकार निर्बाध विद्युत आपूर्ति का निर्देश दे रही है, वहीं दूसरी तरफ अघोषित कटौती का सिलसिला तेज कर दिया गया है। हालत यह है कि बिजली कट जाने से लोगों को रात में जगना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने बिजली कटौती के खिलाफ उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह को ज्ञापन देकर आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की। उनका कहना था कि कटौती के कारण रात में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन देने वालों में निलेश कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार गुप्ता, प्रीत कुमार विश्वकर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, रोहित बेन, देव आशीष बेन, गौरव कुमार, मोहित विश्वकर्मा, मोहम्मद वसीम, संजीत मौर्य आदि शामिल थे। उधर, लहंगपुर बाजार में ग्रामीणों ने ओवरब्रिज के पास अघोषित कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि लहंगपुर, बस्तरा, तुलसी फीडर से विद्युत कटौती के कारण गर्मी के मौसम में उन्हें रात्रि जागरण करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में द्वारिका प्रसाद मिश्र, सोनू सिंह, जय नारायण तिवारी, रामाधार दुबे, पवन जायसवाल, अशोक जायसवाल, अजय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें