फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छात्र-छात्राओं ने खेलकूद में दिखाया दमखम

विज्ञापन
लालगंज में प्रतियोगिता की ट्रॉफी प्राप्त करते बच्चे , सोशल मीडिया
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के बरडिहा कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने दौड़, खो-खो, ऊंची कूद और कबड्डी में दमखम दिखाया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन लालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी शिक्षा का हिस्सा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक श्याम लाल, प्राथमिक विद्यालय घराघनपुर के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार चौबे, राकेश यादव, आलोक दुबे, चन्द्र बहादुर सिंह, सरोज कमलेश, श्याम जी मौर्य समेत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें