फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप मिलते ही चहक उठे मेधावी

Fri, 23 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
एएस जुबली इंटर कालेज में छात्रा को लैपटॉप देते राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने गुरुवार को एएस जुबिली इंटर कॉलेज में आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह में 1886 लाभार्थियों को लैपटॉप का वितरण किया। लैपटॉप पाते ही जनपद के होनहार चहके उठे। इस दौरान मंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना से समाज के युवा वर्गों को बहुआयामी लाभ प्राप्त हो रहा है। यह उनके शैक्षिक विकास में काफी मददगार साबित हो रही है। अपने संबोधन में राज्यमंत्री ने सपा सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया। 
विज्ञापन


 राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना के सुखोई समेत अत्याधुनिक विमानों ने उड़ान भरी। जिससे युवा मुख्यमंत्री और प्रदेश के विकास को नई गति मिली है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। अपराध नियंत्रण को 100 डायल, महिला सुरक्षा को 1090, समाजवादी एंबुलेंस सेवा सरकार की उपलब्धियां रही हैं।

जिनको जनता ने भी खुले मन से सराहा है।  राज्यमंत्री व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम गुलाबचंद्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा लैपटॉप मिलने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओें की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों के लोहिया, समाजवादी आवास, आवास, डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना आदि योजनाएं चल रही हैं, जिसको लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। डीआईओएस फूलचंद्र यादव ने सभी का आभार जताया
विज्ञापन


। इस दौरान डा. अरविंद श्रीवास्तव, महेंद्र गिरि, सुरेंद्र पटेल, लक्ष्मण उमर, संजय चौरसिया, जवाहिर मौर्य, एसडीएम सदर गुलाबचंद्र राम, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र गिरि, निजामुद्दीन, सीपी ओझा, बीईओ अतुलदत्त तिवारी, शशिकांत श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, संजय यादव, राकेश यादव, महेंद्र सोनकर, प्रमोद यादव, सलीम बादशाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें