फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुना : विभिन्न पदों के लिए 45 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के केबी कॉलेज व जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में 22 मई को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए रविवार को 45 लोगों ने नामांकन किया। इस अवसर पर केबी कॉलेज में विभिन्न पदों के लिए 26 व बिनानी में 19 दावेदारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

दो वर्ष बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन गहमागहमी के बीच हुआ। भीषण गर्मी व लू के बावजूद प्रत्याशियों के साथ महाविद्यालयों में विद्यार्थियों का जमावड़ा लगा रहा। इस बीच केबी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए सात, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन- तीन तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए चार व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एक दावेदार ने नामांकन किया। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। केबी कॉलेज में जितने नामांकन पत्र खरीदे गए थे, सभी ने नामांकन किया। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में 21 नामांकन पत्र खरीदे गए थे, लेकिन नामांकन 19 का ही हुआ। अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन पत्र खरीदे गए थे लेकिन नामांकन पांच का ही हुआ। इसी प्रकार वाणिज्य कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए थे, लेकिन नामांकन दो ने ही किया। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन तथा महामंत्री व पुस्तकालय मंत्री पद के लिए दो- दो नामांकन किए गए। कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए पांच नामांकन किए गए। उधर, भीषण गर्मी व धूप को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से नामांकन का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया था। इस कड़ी धूप में भी छात्रनेता व उनके समर्थक परिसर व आसपास डटे रहे। बहुत से प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर नामांकन किया। हालांकि नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक को ही जाने की अनुमति थी। केबी कॉलेज के चुनाव अधिकारी डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी ने कहा है कि 17 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। उसके बाद उसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। उधर, केबी कॉलेज के चुनाव अधिकारी डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी ने कहा है कि जिन छात्र- छात्राओं ने अभी तक अपना परिचय पत्र प्राप्त नहीं किया है, वे 19 और 29 मई को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक परिचय पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें