क्षेत्र के सबरहद उत्तरी बस्ती निवासी एक छात्र की सिधाई मोड़ के समीप बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह हाईस्कूल की परीक्षा के लिए स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर साइकिल से लौट रहा था। पुलिस ने वाहन को कब्जे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि सबरहद उत्तरी बस्ती निवासी आशुतोष भारती (16) बुधवार को सेंट थामस इंटर कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने के लिए साइकिल से घर से निकला था। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सिधाई मोड़ के समीप वह एक डंपर ट्रक की चपेट में आ गया। माैके पर छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने संबंधित वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।