समाजवादी पार्टी की ओर से सपा चली जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विधानसभा स्तरीय प्रथम चरण के जनसंपर्क सभा की शुरूआत शनिवार को मड़िहान से हुई।
मड़िहान बाजार के रोडवेज परिसर में आयोजित जनसंपर्क सभा में सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। कहा गया कि सपा सरकार ने समाज में रहने वाले सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लिए समान रूप से काम किया है।
शनिवार को फतहां स्थित सिंचाई डाक बंगला से वाहनाें के साथ निकले सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव और प्रदेश सचिव सत्येंद्र दत्त उपाध्याय का काफिला मड़िहान पहुंचा।
जनसंपर्क सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सत्येंद्र दत्त उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश व देश के विकास के लिए नौजवानों को आगे आना होगा, क्योंकि नौजवान ही देश का भविष्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं, यह पूरा देश जानता है।
जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल, जिला महासचिव रामजी मौर्य ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री ने किसानों की सिंचाई के लिए मुफ्त करके उनका दिल जीतने का काम किया है।
राजेश यादव व फूलचंद्र राजभर ने गीतांे से समा बांधा। संचालन सपा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पटेल ने किया।