फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना इजाजत स्कूल से बाहर निकलने पर छात्र को मिली सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बनकी के शिक्षक पर कक्षा आठ के छात्र को पीटने का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है। मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड पटेहरा क्षेत्र के बनकी ग्रामसभा में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में है। गांव निवासी सरजू का पुत्र रामबिलास उसी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर बाद क्लास में शिक्षक के न आने पर बच्चे खेल रहे थे। बीच में ही रामबिलास बस्ता लेकर घर के लिए चल दिया। इतने में गुरुजी की नजर पड़ गई। आरोप है कि शिक्षक ने इसपर उसकी पिटाई कर दी। इस संबंध में एसडीएम सिद्धार्थ यादव ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें