फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नाम काटने के बाद भी छात्र स्कूल में आकर कर रहा परेशान, प्रिंसिपल ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अहरौरा। स्थानीय जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इंटर के छात्र के व्यवहार से परेशान प्रधानाचार्य संतोष सोनकर ने पहले उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन पूर्व छात्र नहीं सुधरा तो सात सितंबर को नाम काट कर टीसी रजिस्ट्री कर दी।
इसके बाद भी पूर्व छात्र विद्यालय आता रहा और अध्यापकों को धमकी देने लगा तो उसके खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
प्रधानाचार्य ने बताया की क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र पढ़ रहा था। लेकिन उसकी गतिविधि ठीक नहीं थी। वह कभी भी ड्रेस में नहीं आता था। कक्षा में न बैठकर साइंस के क्लास में जाकर छात्राओं के पास बैठता था। प्रतिदिन अनुशासन हीनता करता था। समझाने पर मारपीट के लिए तैयार हो जाता था। चाकू मारने की धमकी देता था। नाम काटने के बाद भी स्कूल आकर सबको परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू मारने की धमकी देने लगा था। इसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया की प्रधानाचार्य की तहरीर पर मारपीट की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें