फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा और गरज चमक संग हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चक्रवात ताउते का प्रभाव जिले में भी आंशिक रूप से दिखा। सोमवार की रात तेज हवा व गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह भी जारी रही। बारिश के चलते लोगों को उमस व गर्मी से निजात मिली। हालांकि बारिश के सड़कों और गलियों में जगह-जगह पानी भर गया। बुधवार को भी इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

तेज हवा के चलते कई इलाकों की बत्तियां गुल हो गईं। नाले और नालियां जाम होने से कुछ स्थानों पर घर-आंगन में पानी घुसने से लोग परेशान दिखे। आंधी-तूफान के चलते कोई विशेष क्षति तो नहीं हुई, लेकिन हवा का रुख तेज होने से आम के फसलों को नुकसान हुआ। पानी बरसता देख किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। धान नर्सरियों की तैयारी में किसान फावड़ा व कुदाल लेकर खेतों की ओर निकल पड़े। पड़री, भोर में आए आंधी-पानी से कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। खेत में पड़े गेहूं के भूसे भीग गए।
जिगना में सोमवार की देर रात से रुक रुक कर हो रही वर्षा व तूफान से शादी विवाह के लगे टेंट हवा में उड़ गए। गर्मी में कुछ कमी महसूस की गई लेकिन दोपहर बाद तेज धूप से उमस बढ़ गई। हवा चलने के कारण बिजली के तार आदि टूटने से जगह-जगह विद्युत व्यवस्था बिगड़ गई। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति की गई। लालगंज क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते किसानों के खेतों में पड़े भूसे हवा में उड़ गए। रजई, कटाई, तिलांव, लालापुर, खैरा, बेल्हा, गगहरा आदि गांवों में बिक्री के लिए घर के बाहर रखा गेहूं भीग गया। हलिया में आंधी-तूफान व बरसात के चलते क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में विघ्न उत्पन्न हुआ। बेदउर गांव निवासी किसान रामजी उर्फ बबलू दूबे, इन्दल मौर्य, लल्लन तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, श्याम किशोर पटेल ,लाल्लू ओझा, बालेश तिवारी आदि किसानों ने बारिश को लाभप्रद बताया है। कहा खेतों में हरा चारा के साथ किसान धान की नर्सरियां आसानी से डाल सकते हैं।
विज्ञापन

--
मौसम पुर्वानुमान के आधार पर बुधवार तक आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की हवा के साथ बूंदाबादी व बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगले दिन से मौसम धीरे-धीरे साफ हो जाएंगे। -शिवमंगल सिंह, तकनीकी अधिकारी, ग्रामीण कृषि सेवा बीएचयू, वाराणसी।
पुतलीघर से महंत शिवाला तक राह चलना हुआ मुश्किल
मिर्जापुर। बेमौसम हुई बारिश से नगर में पुतलीघर से महंत शिवाला तक लोगों का राह चलना कठिन रहा। लोगो को कीचड़ भरे राहों से होकर गुजरना पड़ा। जगह-जगह सड़कों पर बने गड्ढे व कीचड़ में कई बाइक सवार राहगीर फिसलकर गिरते दिखे। बताया जाता है कि उक्त मार्ग पर अमृत योजना के तहत सड़क पर अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाए जा रहे हैं। पिछले कई सप्ताह से चल रहे कार्य के दौरान सड़को पर फैले मिट्टी से रास्ता कीचड़ युक्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें