फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से कराएं पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने सोमवार की शाम को शहर क्षेत्र में फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। लॉक डाउन व सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए सभी सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। एसपी ने शराब की दुकानों पर पहुंच कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मण्डलीय अस्पताल से शुरु हुआ रूट मार्च संकटमोचन, वासलीगंज, गिरधर चौराहा, बीएलजे रोड, गुरहट्टी, मुकेरी बाजार, पानदरीबा, दक्षिण फाटक, टेढ़ी नीम, होते हुए नारघाट, इमामबाड़ा तक किय गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर आदि रहे। इसी तरह जिले भर में रूट मार्च कर लोगों को लाकडाउन के नियमों का पालन करते हुए लोगों से दूरी बनाकर रहने और बिना वजह बाहर न निकलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें