फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ भोजन नहीं, सांस्कृतिक पहचान है स्ट्रीट फूड : अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्ट्रीट फूड देश के फूड इकोसिस्टम की धमनियां हैं। यह देश की संस्कृति से जुड़ा है, हमारी पहचान से जुड़ा है। इसके बिना भारत के पारंपरिक स्वाद की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। ये बातें केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहीं। वह रविवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सड़कों पर खाद्य पदार्थों की दुकानें लगाने वालों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षण और उनकी जागरूकता सबसे अहम बात है। उन्होंने मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया। साथ ही जन जागरूकता के लिए मोबाइल वाहन को रवाना किया। इस मौके दिल्ली से आई एफएसएसआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) के विशेषज्ञों की टीम ने विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी। यह भी बताया कि किस प्रकार खाने-पीने सामान को दूषित होने से बचाएं।
सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. मंजुला सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने पर कठोर दंड का प्रावधान है। इसलिए मिलावटी व बासी सामान कतई न बेचें। इस मौके पर स्ट्रीट वेंडरों को सेफ्टी किट और मिलावट की जांच के लिए पुस्तिका दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें