फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा का करें भंडारण, किसान और उद्यमियों से कराएं दान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और बीडीओ को आपदा पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की हिदायत दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में एसडीएम और बीडीओ के साथ बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने गोशालाओं में भूसा का भंडारण कराने का निर्देश दिया। भंडारण के लिए उद्यमियों तथा किसानों को भूसा दान करने के बाबत प्रेरित करने को भी कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि फसल और खलिहान में आग लगने की घटनाएं गर्मी के मौसम जहां भी हों, तत्काल संबंधित लेखपाल से सर्वे रिपोर्ट प्राप्त कर उसे कलेक्ट्रेट भेजें, ताकि पीड़ित परिवार को समय से राहत दिलाई जा सके। उन्होंने सभी एसडीएम को आगाह किया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हीलाहवाली की शिकायत मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर परिवार रजिस्टर दुरूस्त कराकर फेमिली आईडी बनाने को प्राथमिकता दें। साथ ही फेमिली आईडी को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार कराएं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि आवेदन करने वालों को अकारण इधर-उधर भटकना न पड़े। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के गो आश्रय स्थलों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा खरीद लें तथा भूसा दान करने के लिए क्षेत्र के बड़े किसानों, गणमान्य लोगों तथा उद्यमियों से अपील भी करें। ताकि गोवशं को चारे की कमी न हो। उन्होंने गेहूं खरीद बढ़ाने की भी हिदायत दी। कहा कि गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए सभी क्रेंद्रों पर किसानों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम और बीडीओ को तहसील, ब्लाॅक और ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर तथा पेयजल के लिए पानी और गुड़ की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी। बैठक में एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह, सीआरओ सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें