संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। दुर्गा पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने महाराष्ट्र के जालना और बिहार के छपरा के बीच विशेष ट्रेन के चार-चार फेरे लगाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि गाड़ी संख्या 07651 जालना-छपरा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 7 से 28 अक्तूबर तक चलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 07652 छपरा-जालना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 9 से 30 अक्तूबर तक संचालित होगी।
जालना से छपरा जाने वाली ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया शामिल हैं। ऐसे में मिर्जापुर के यात्रियों को पूजा के दौरान महाराष्ट्र और पूर्वांचल के बीच आने-जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी। ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी के दो, एसी तृतीय श्रेणी के चार, स्लीपर के 10 और सामान्य श्रेणी के चार कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।