पटेहरा। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह मंगलवार को दीपनगर स्थित सिलाई सेंटर पहुंचे। काम में लगी महिलाओं से बातचीत भी की।
सीडीओ ने प्रधानमंत्री गरीब योजना के तहत व्यक्तिगत लाभार्थी परक हो रहे कार्यों की समीक्षा की। इसमें चयनित कार्य जैसे खेत तालाब, गोट शेड, काऊ शेड, पोल्ट्री शेड, बर्मी कम्पोस्ट बनवाने पर जोर दिया। उन्होंने समस्त टीए व ग्राम सचिव को प्रत्येक कार्यों को ग्राम पंचायत में शामिल कर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात दीपनगर स्थित लक्ष्मी महिला ग्राम संगठन के तहत चल रहे सिलाई सेंटर पर पहुंचे सीडीओ ने समूह की ओर से सिले हुए कपड़ों को देखा और काम कर रहे कारीगरों से बातचीत भी किया। समूह में काम कर रहे अरशद अली और उसकी पत्नी सोने से बातचीत के दौरान अरशद अली ने बताया कि हम पति-पत्नी दोनों बैंगलोर में रहकर काम करते थे लॉकडाउन होने पर वापस गांव वापस आकर पत्नी निशा समूह से जुड़ी और पति के साथ काम करने लगी। सीडीओ के पूछने पर दंपत्ति ने बताया कि अभी तक हम दोनों ने 768 ड्रेस की सिलाई किया है। जिसमें कुल 84 हजार 480 रुपए का काम हुआ है। इसी तरह उन्होंने अन्य कामगारों से जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने समूह की अध्यक्ष शिवकुमारी के कार्यों की सराहना किया। उन्होंने समूह का हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।