फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आगाज

Tue, 05 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर ताइक्वांडो  एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से सोमवार को सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आगाज हुआ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर के तीन मुकाबले तथा बालिका वर्ग का एक मुकाबला हुआ। इन मुकाबलों में काशीनाथ, मोहिबद्दीन, कुलदीप और माही ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त की।

प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर एवं सोनभद्र के खिलाड़ियों ने मेडल जीता। सब जूनियर बालक के 45 किलोग्राम भारवर्ग में काशीनाथ ने स्वर्ण, अभय सिंह को रजत और सात्विक केशरी एवं अमित यादव को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में मोहिबद्दीन कादरी को स्वर्ण, ऋषभ सिंह को रजत एवं सुशांत सिंह और पीयूष सिंह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

सब जूनियर फेदर बालक वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में कुलदीप यादव को स्वर्ण, विशाल दूबे को रजत तथा प्रदीप सोनकर और हर्ष केशरवानी को कांस्य पदक मिला।

लाइटवेट बालिका वर्ग के 25 किलोग्राम भारवर्ग में माही चौहान को स्वर्ण एवं शिवा यादव को रजत पदक मिला।
इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी जावेद खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

 आयोजन समिति के सदस्यों ने विशिष्ट अतिथि एवं तकनीकी अधिकारी हिना हबीब को प्रधानाचार्या शिवानी कौशिक ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया।

 विद्यालय के छात्रों ने मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। सांयकाल खिलाड़ियों के मनोरंजन के लिए रुद्रांश बैंड द्वारा संगीत की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें