फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑटो की टक्कर से विंध्य कॉरिडोर की सीढि़यां और चहारदीवारी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल में शुक्रवार को देर रात ऑटो की टक्कर से विंध्य काॅरिडोर के गेट नंबर तीन पर सीढ़ी और चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बताया कि चालक नशे में धुत था। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर के अंदर वाहनों की आवाजारी से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने के साथ लोगों को परेशानी होती है। दो पहिया, चार पहिया और ट्रैक्टर धड़ल्ले से विंध्याचल मंदिर के पास तक पहुंच जा रहे हैं। शुक्रवार की शाम ऑटो को बार-बार आगे पीछे करने की वजह से चहारदीवारी और सीढि़यां क्षतिग्रस्त हो गईं। शनिवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कॉरिडोर के आसपास अतिक्रमण देख अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही आसपास के रास्तों पर किसी प्रकार का अतिकमण न हो, इसका निर्देश दिया। विंध्याचल थाना प्रभारी अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें