तिलठी में आयोजित रामलीला में लंका पर चढ़ाई की योजना बनाती राम की सेना।- सोशल मीडिया।
चेतगंज। कोन ब्लॉक के तिलठी गांव में श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के चौथे दिन शुक्रवार की रात अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध का मंचन किया गया। अंगद-रावण संवाद के दौरान रावण के दरबार में कोई भी अंगद का पैर को उठा नहीं सका।
वहीं, लक्ष्मण शक्ति प्रसंग में संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के स्वस्थ होने पर दर्शक भावुक हो उठे। अंत में भगवान श्रीराम ने कुंभकर्ण का वध किए तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि दिव्या मित्तल ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की। इस दौरान राजनाथ चौबे, आशुतोष उपाध्याय, अंबरीष दुबे, प्रवेश दुबे, इंद्रजीत चौबे, नीरज चौबे, राजन दुबे, जित्तन यादव और आदित्य दुबे सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। पिपरा में बाली वध की लीला का मंचन : हलिया। ब्लॉक के पिपरा बाजार में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से शुक्रवार रात बाली वध लीला का मंचन किया गया। सुग्रीव-राम की मित्रता और बाली वध का प्रसंग देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। संवाद