फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Nov 2017 12:06 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सफाईकर्मी।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में साफ सफाई करने वाले कर्मचारियों ने वेतन के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है । आउटसोर्सिंग कंपनी एएन कपूर जैनिटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा साफ सफाई के लिए रखे गए कर्मचारियों को दैनिक न्यूनतम मानदेय न मिलने व पीएफ एवं ईएसआई नंबर न मिलने के कारण कर्मचारियों लगातार दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की हड़ताल  की वजह से अस्पताल में चारों ओर गंदगी फैली रही।            
कर्मचारियों का आरोप है कि वह पिछले वर्ष से साफ सफाई का कार्य कर रहे हैं, लेकिन कंपनी के अधिकारियों से बार बार कहने व लिखित प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी नही दिया जा रहा है।
 धरना पर बैठे सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें सिर्फ पीएफ व ईएसआई नंबर ही दिया जा रहा है, जबकि कंपनी द्वारा ईएसआई नंबर एलाट किया गया है। धरना के बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि तुम लोग काम मत करो हम दूसरे को काम पर रख कर साफ सफाई करवा लेंगे। धरना पर बैठे वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को लखनऊ से 72 सौ रुपया मानदेय देने का निर्देश है, लेकिन सफाई कर्मियों को मात्र चार हजार रुपये ही दिया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप हे कि बीच में ही बाकी रुपयों का बंदर बांट किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में सफाई कर्मियों के धरना पर चले जाने के कारण अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में कूड़े व गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी से उठ रही सड़ांध से अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
 गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों से मरीजों व तीमारदारों को खतरा बना हुआ है। धरना प्रदर्शन में कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मोहन लाल यादव, प्रकाश चंद्र शुक्ला, बबलू खां, दशरथ दूबे, लव कुमार यादव, शमशेर, कलीम, प्रभा शंकर आजाद, अफजल नाजो, अशोक, शिवपूजन, दिलीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें