मिर्जापुर। खेल निदेशालय व क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से भिस्कूरी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिल स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स व नेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स में 56 बालक व 31 बालिकाओं, नेटबाल में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। नेटबाल प्रतियोगिता का फाइनल स्टेडियम मिर्जापुर ए और बरकछा के बीच खेला गया। स्टेडियम मिर्जापुर ए टीम ने 14-6 से फाइनल जीत लिया।
एथलेटिक्स बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में विपुल कुमार बिंद प्रथम, अनूप कुमार द्वितीय, गोलू तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अग्रसेन प्रथम, अमरदीप सोनकर द्वितीय, अनूप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में आदर्श यादव प्रथम, अग्रसेन द्वितीय, सत्यम बिंद तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में आदर्श यादव प्रथम, संजय कुमार द्वितीय, प्रभात सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर में अनिल कुमार प्रथम, धनंजय गौतम द्वितीय, करन तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर में अनिल कुमार प्रथम, राहुल बिंद द्वितीय, महेश तृतीय स्थान पर रहे। 5000 मीटर में अनिल कुमार प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय, महेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
लांग जंप में गोलू प्रथम, रमजान द्वितीय, सत्यम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में शाहिल आलम प्रथम, पवन कुमार द्वितीय, सुंदरम तृतीय स्थान पर रहे। शाॅटपुट में सचिन कुमार प्रथम, शाहिबे आलम द्वितीय, आदित्य मौर्या तृतीय स्थान पर रहे। रहे। डिस्कस थ्रो में सचिन कुमार प्रथम, शाहिबे आलम द्वितीय, आदित्य मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में सचिन कुमार प्रथम, नितेश द्वितीय और अभिलेश तृतीय स्थान पर रहे।
100 व 200 मीटर दौड़ में साहू प्रथम, आंचल द्वितीय, रुपाली तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर में छोटी यादव प्रथम, शशि कुमारी द्वितीय, रुपाली सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर में छोटी यादव प्रथम, अमृता कुमारी द्वितीय, नीलम साहनी तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर में शालिनी यादव प्रथम, शशि कुमारी द्वितीय, ज्योति यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 3000 मीटर में शालिनी यादव प्रथम, अनिता द्वितीय, नीलम तृतीय स्थान पर रहीं। 5000 मीटर में शशि कुमारी प्रथम, शालिनी द्वितीय, अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। लांग जंप में महिमा साहू प्रथम, ट्रिपल जंप में राधिक प्रथम, शाटपुट व डिस्क थ्रो में अनिता बिंद प्रथम, जेवलिन थ्रो में निकिता प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि मझवां विधानसभा क्षेत्र की विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, निधि सिंह पटेल, विवेक कुमार मिश्रा आदि रहे।