कछवां। गांधी मैदान में चल रहे स्व. शिवनाथ सिंह मेमोरियल चैलेंज कप के आठवें दिन विवाद को दूसरे सेमीफाइनल मैच में रामाधार क्रिकेट एकेडमी बरैनी ने गोरखपुर को 202 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उसका मुकाबला एनई रेलवे लखनऊ से होगा। एनई रेलवे लखनऊ ने पहले सेमीफाइनल मैच मेें विप्रो प्रयागराज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। मैच के मुख्य अतिथि हरेश सिंह रहे।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में गोरखपुर ने टास जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी रामधार क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 275 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें ओपनर सागर कल्याण और सूर्य भट्ट ने अपनी टीम को एक अच्छी शुरुआत दी। सागर कल्याण ने ताबड़तोड़ प्रतियोगिता की सबसे बड़ी पारी खेली। सागर ने छक्कों की बारिश कर दी। 20 छक्कों और छह चौके की मदद से 62 गेंदो में 163 रनों की पारी खेली। इस पारी ने चैलेंज कप के 27 वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस पारी में छह बाल पर छह छक्के ने लोगों को रोमांचित कर दिया। सूर्यवीर ने 22, मयंक ने 31, राहुल चोपड़ा ने 17 और पहले मैच में शतक लगाने वाले राजा खान 12 रन ही बना सके। गोरखपुर की ओर से दिनेश सबसे सफल गेंदबाज रहे। दिनेश ने चार ओवरों में 38 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किया। इसके अलावा प्रिंस व संदीप ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। 275 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम मात्र 73 रान पर आल आउट हो गई। इसमें संदीप 20, अजय 17 के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। पवन ने 27 रन देकर पांच विकेट झटका। अंपायर की भूमिका शशिकांत उपाध्याय, राजेश गुप्ता, स्कोरर प्रवीण उपाध्याय, शशिकांत उपाध्याय रहे। इस अवसर पर अरुण सिंह, योगेंद्र नरायन, मनोज पांडेय, राकेश सिंह, संतोष सिंह, राजन सिंह, पवन मिश्र, संदिप , प्रदीप सिंह, विनय कुमार सिंह, संजीव सिंह, मुदित कुमार उपाध्याय, अनुराग सिंह पंकज आदि रहे ।
एमसीए रेड ने ग्रान को छह विकेट से हराया
मिर्जापुर। मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार को विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज स्कूल के खेल मैदान पर मैत्री मैच का आयोजन किया गया। मैच एमसीए रेड और एमसीए ग्रीन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीए ग्रीन ने 119 रन बनाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एमसीए रेड ने छह विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच एमसीए रेड के जान्ह्रवी तिवारी , बेस्ट बालर देवेंद्र पांडेय, बेस्ट बैट्समैन इंद्रेश पांडेय को दिया गया। इस अवसर पर मंगलदास यादव, सुभाष अस्थाना, राजीव सिंह, विनोद यादव, विवेक दुबे, रमेश दुबे, अभय मौर्या, विनय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, लव पांडेय, डा. राजेश यादव, अशोक चौरसिया, गोवर्द्धन यादव, दिनेश तिवारी आदि रहे।