फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बहते मिले नोटों के टुकड़े

Sat, 12 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नोटों के टुकड़े गंगा से निकालकर नाविकों ने नाव में रखे दिए। 
विज्ञापन
नगर के नारघाट पर शुक्रवार की सुबह एक हजार और पांच सौ के दो लाख से अधिक नोट कई टुकड़ों में फेंके मिले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कुछ टुकड़ों को जब्त कर इसे फेंकने वाले की तलाश शुरू         कर दी है।  नारघाट क्षेत्र के नाविक मंगल शुक्रवार सुबह नाव चलाने पहुंचे तो गंगा में एक हजार और पांच सौ के नोटों के टुकड़े बहते दिखे। उसने टुकड़ों को समेटने की कोशिश की और सफल न होने पर साथियों को बताया तो वे भी नाव लेकर पहुंच गए और नोटों के टुकड़े निकाल कर सुुखाने लगे।
विज्ञापन


जल्दी ही यह बात पूरे शहर में फैल गई और लोग वहां पहुंचने लगे। लोगों ने कहा कि यह नगर के किसी सेठ या अधिकारी का काला धन होगा और इसे नंबर एक का न बना पाने पर इस तरह फेंक दिया है। गौरतलब है कि तीन वर्ष पूर्व जिले में इनकम टैक्स विभाग के छापे के समय भी बरिया घाट पर गंगा किनारे बोरों में अधजले नोट मिले थे। अमर उजाला ने नौ नवंबर के अंक में काले धन के खिलाफ हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद फिर से नोटों को गंगा में फेंके जाने की आशंका जाहिर की थी, जो सच साबित हुई। 

वहीं इस बाबत पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी का कहना है कि गंगा में लगभग दो लाख रुपये मूल्य के एक हजार, पांच सौ की करेंसी के टुकड़े मिलने की सूचना थी। इनमें से कुछ टुकड़ों को जब्त कराया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है। पता लगाने की कोशिश होगी, किसने यहां फेंका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें