फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बार और बेंच में समन्वय से त्वरित न्याय संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। नवागत एसडीएम संजीव कुमार यादव ने शुक्रवार को तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बार और बेंच के सामंजस्य को त्वरित न्याय की कुंजी बताई। कहा कि अधिवक्ताओं और अधिकारियों के अधिकार के साथ कर्तव्य भी निर्धारित हैं। इनके समन्वय से ही न्यायिक प्रक्रिया में प्रगति हो पाती है।
विज्ञापन

बैठक में उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि कानून एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाशपति त्रिपाठी ने कहा कि तर्क का आधार ही न्याय है। वरिष्ठ अधिवक्ता केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि समाज में त्वरित न्याय तभी संभव है, जब बार और बेंच में समन्वय हो। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता पन्नालाल सिंह, अरुण त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, राजकुमार पांडेयय, धनेश्वर गौतम, सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें