समाजवादी छात्र सभा के कार्यक्रम में बोलते वक्ता। स्त्रोत- सपा
- फोटो : संरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित करते प्रयागराज डीआरएम रजनीश अग्रवाल रेलवे
मिर्जापुर। समाजवादी छात्रसभा के छात्र जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को पड़री स्थित शिवलोक श्रीनेत्र महाविद्यालय में ‘वर्तमान राजनीति में युवाओं की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें युवाओं और छात्रों की राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा की गई। छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं और छात्रों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं और छात्रों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि सपा में युवाओं को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान मिलता है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर युवाओं की टीम तैयार की जा रही है। सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की स्थिति खराब हो गई है। प्रदेश को फिर खुशहाली की ओर ले जाने के लिए सपा की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि सपा में युवाओं के साथ पिछड़े वर्ग को भी सम्मान और अधिकार देने का काम किया जाता है।
छात्रसभा जिलाध्यक्ष श्याम अचल यादव ने कहा कि छात्र राजनीति की शुरुआत छात्रसंघ चुनाव से होती है, लेकिन भाजपा सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर छात्रसंघ चुनाव बहाल कराया जाएगा। संगोष्ठी में डॉ. संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल, आशीष यादव, मुन्नी यादव, राजेश भारती, अभय यादव, कन्हैया यादव, प्रियांशु मोदनवाल और हर्षित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।