फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के विरोध में युवाओं ने जलाया दीपक और कैंडिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बेरोजागारी के विरोध रोजगार की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से किया गया आवाह्रन सफल रहा। बुधवार की रात नौ बजे सपा, कांग्रेस आदि विपक्ष के लोग ही नहीं तमाम युवाओं ने घरों की बत्तियां बंद करके दीपक, मोमबत्ती, टार्च आदि जलाकर विरोध जताया। युवाओं ने अपने घरों मोहल्लों में तो विरोध जताया है। सोशल मीडिया पर भी बेरोजागरी का मुद्छा ट्रेंड करता रहा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में बढ़ती बेरोजागरी को लेकर बुधवार की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर का लाइट बंद करके मोमबत्ती, दीपक जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का आवाह्रन किया था। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, जिला महासचिव अभय यादव ने खुंटहा स्थित अपने आवास पर, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने अपने विसुंदरपुर स्थित अपने आवास, युवजन सपा के जिलाध्यक्ष विशाल यादव, अधिवक्ता महासभा के जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने अपने आवास और अन्य स्थानों पर युवाओं के साथ कैंडिल और मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। छात्र नेता आकाश यादव, गौरव केशरी, धीरेंद्र सिंह, अजय पटेल, शिव प्रसाद गिरी आदि ने सुंदर घाट पर बैनर पोस्टर के साथ कैंडिल जलाकर विरोध जताया। चितावनपुर गांव में भी युवाओं नें कैंडिल जलाकर कर विरोध जताया। सोशल मीडिया पर भी बेरोजगारी को मुद्दा ट्रेंड करता रहा। माले नेता सलीम माले, , कांग्रेस के प्रदेश सचिव इमरान खान, युवा नेता आयुष सिंह, पीयुष यादव, दीपक मौर्या, अनुज उमर, लकी यादव, जय मंगल यादव आदि ने पोस्ट कर सरकार से रोजगार की मांग की।
इनसेट
मजदूर हित में काम नहीं कर रही सरकार
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी कार्याल्य लोहिया ट्रस्ट पर गुरुवार को समाजवादी मजदूर सभा की मासिक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहाकि मजदूर और किसान ही देश का शिल्पकार है। वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण सभी परेशान है। मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष रमेश गौड़ ने कहाकि सरकार मजदूरों के हित में कोई नीति नहीं बना रही है। बैठक में राजकुमार यादव, गिरधारी पाल, रामनरेश यादव, राजेश, शिवबहादुर यादव, लक्षनधारी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें