फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल, अलाव, धान क्रय की समस्या को लेकर का सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बढ़ती ठंड और शीतलहर में गरीबों, असहायों व दलितों को कंबल वितरण व अलाव जलाने व जनपद में बिगड़ी रही कानून व्यवस्था पर अंकुश लगाने के अलावा खरीदे गए धान का भुगतान आदि को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना व प्रदर्शन किया। चार सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में जनपद में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। गरीब व असहाय लोग ठंड में परेशान हैं। ग्रामीण अंचलों में गरीबों व असहायों के बीच कम्बल वितरण भाजपा सरकार नहीं करा रही है। कहा कि जनपद में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। प्रशासन लगाम लगाने में नाकाम है। किसानों के खरीदे गये धान का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। धरना प्रदर्शन में रामगोपाल बिन्द, अयूब अली, आशुतोष मिश्रा, पीयूष कसेरा, धर्मेन्द्र मौर्या, रामनरेश यादव, अभय सिंह, शिवकुमार यादव, जीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें