फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सपा कार्यालय में पूर्व सांसद देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सपा नेता। स्रोत- सपा
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पूर्व सपा सांसद फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

स्व. फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जालौन के एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्मी फूलन के साथ घटित भेदभाव, अत्याचार और उत्पीड़न की भयानक घटनाओं ने उनके जीवन की दिशा बदल दी, इसके कारण उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना। चंबल के बीहड़ों से लेकर देश की संसद तक का उनका असाधारण और संघर्षपूर्ण सफर पार्टी संस्थापक, धरतीपुत्र श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव से प्रेरित रहा।
जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि 1996 और 1999 के लोकसभा चुनावों में मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव जीतने वाली फूलन देवी ने सांसद रहते हुए निष्छल और निष्कपट भाव से सदैव गरीबों, मजलूमों, वंचितों और उत्पीड़ितों के सहयोग के हरसंभव कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी 25 जुलाई 2001 को दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, राजेश भारती, रामजी बिंद, झल्लू यादव, जमाल अहमद, अभय यादव, रामजी यादव, अनीस खान, राकेश यादव, चंदन यादव, उपेंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें