फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के बाद सपा एमएलसी का कोरोना का टीका लगवाने से इंकार, बोले-किसी को नहीं लगवाना चाहिए

Sun, 03 Jan 2021 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्ज़ापुर
विज्ञापन
सपा झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कोरोना  का टीका लगवाने से इंकार करने के बाद सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भी वैक्सीन न लगवाने की बात कही है। उन्होंने मिर्ज़ापुर में कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है तो बयान में कुछ न कुछ गंभीरता जरूर होगी। प्रदेश में किसी को नही लगवानी चहिए वैक्सीन।

विज्ञापन


स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मिर्जापुर में कहा कि कोरोना वैक्सीन पर विश्वास नहीं है, सबसे पहले यह पीएम, सीएम और जिले में डीएम को लगाई जाए। भाजपा की गैर जिम्मेदार सरकार है। भाजपा के राज में बनने वाली वैक्सीन पर भी कोई भरोसा नहीं है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है तो जरूर वैक्सीन में कुछ न कुछ ऐसा होगा कि नुकसान हो जाए।  वह शनिवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।

सपा से नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने गुरुवार को विवादित बयान दिया। पीएम, सीएम और डीएम को पहले वैक्सीन लगवाने की बात कहने के साथ ही कहा कि हो सकता है कि वैक्सीन पौरुष पर विपरीत असर डाले। जनसंख्या कम करने के लिए भाजपा की चाल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन न लगाने के लिए कहा है तो कुछ सोच समझ कर ही कहा होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वैक्सीन नहीं लगवाएंगे तो हम लोग भी नहीं लगवाएंगे। हो सकता है वैक्सीन में कुछ ऐसा हो कि नुकसान हो जाए। बाद में सरकार कह दे कि जनसंख्या कम करने के लिए वैक्सीन लगवाई गई थी। सरकारी दबाव में कोई भी वैज्ञानिक और डाक्टर कुछ भी कर सकता है। वैक्सीन सही है तो सबसे पहले पीएम, सीएम और जिले के डीएम को लगायी जाए। उसके बाद जनता को।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें