फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव के बाद से ही सपा बीमार चल रही है : केशव

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी माता मंदिर के गभ गृह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दर्शन पूजन अर्चन करते - फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित
विज्ञापन
- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में नवाया शीश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विंध्याचल, मिर्जापुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि बिहार चुनाव के बाद सपा बीमार चल रही है। वह शनिवार को अष्टभुजा डाक बंगले में पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन बहुत खास है। संविधान निर्माता डॉ बी आर आंबेडकर की पुण्यतिथि है, साथ ही आज शौर्य दिवस भी है। उन्होंने कहा कि मतदाता शुद्धिकरण अभियान चल रहा है। इसके बाद सपा सहित अन्य पार्टियां अब बूथ लूट नहीं पाएंगे और ना ही मतदाता सूची में फेर बदल हो सकेगा। इसके बाद से प्रधानमंत्री का विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि आपपराधिक घटनाओं पर कठोर कार्रवाई होगी। प्रदेश सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित है। मां विंध्यवासिनी का दिव्य और भव्य कॉरिडोर तैयार हो चुका है। विंध्य कॉरिडोर निर्माण के साथ तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। ग्राम चौपाल योजना के माध्यम से गांवों में हर विकासखंडों के दो ग्राम सभाओं में अधिकारियों की मौजूदगी के साथ साथ हमारे जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा एवं सरकार की योजनाओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
इनसेट
अच्छी योजनाओं के मूर्त रूप देने में आती है कठिनाइयां
कॉरिडोर कार्यप्रगति में धीमापन और अमृत जलयोजना के चलते खस्ताहाल सड़कों से होने वाली परेशानियों पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हर अच्छी योजनाओं को मूर्त रूप देने में लोगों को थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बाद में उसका लाभ भी मिलता है। हर कार्य में थोड़ा विलंब होता है। कॉरिडोर कार्य में अगर ज्यादा विलंब हुआ है तो समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा में जो होता है वह दिखता नहीं :
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा में जो दिखता है वह होता नहीं और जो होता है वह दिखता नहीं इसके साथ ही उन्होंने हर घर नल से जल योजना, सड़कों की व्यवस्था व अन्य संस्थाओं के बारे में कहा कि इसका ध्यान दिया जा रहा है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व अन्य थे।
इनसेट
बंगाल में बन रही बाबरी मस्जिद भी 2026 में ढहा देंगे
यह कहे जाने पर कि बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं जब 2026 में वहां भाजपा की सरकार बनेगी तो उसे भी ढहा दिया जाएगा।

इनसेट
तीर्थ पुरोहित सदर विधायक ने मां के दर्शन कराए
उपमुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में विधिवत पूजन करते हुए शीश नवाया। त्रिशक्ति पथ से विंध्यवासिनी दरबार पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नगर विधायक और तीर्थपुरोहित रत्नाकर मिश्र ने दर्शन पूजन कराया। दर्शन के पहले डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर पुलिसलाइन में उतरा। वहां से सड़क मार्ग होते हुए वह अष्टभुजा डाकबंगला पहुंचे डिप्टी सीएम ने पहले जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की फिर अधिकारियों के साथ जिले में चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र , मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य , मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया के साथ डीएम पवन गंगवार, एसएसपी सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी विरा अजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार आदि रहे।

किसी बूथ पर मतदाता छूटने न पाएं, इसका विशेष ध्यान दें
फोटो संख्या 21
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय के सभागार में शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाता गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) की समीक्षा बैठक की। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसी बूथ पर मतदाता छूटने न पाएं इसका ध्यान रखें।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्तमान में देश के 12 राज्यों के साथ प्रदेश में मतदाता गहन पुनरीक्षण का अभियान चल रहा है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर बड़ी ही जिम्मेदारी पूर्वक बीएलओ का सहयोग कर रहे हैं। जिले में लगभग सभी बूथों पर मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण होने के कगार पर है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी छूटे हुए मतदाताओं के घर–घर संपर्क कर सूचीबद्ध कर जोड़वाने का काम करें । जिससे हर बूथों पर शत प्रतिशत मतदाता सूची शुद्ध तैयार की जा सके। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अंत में जिला प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरोज कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। संयोजन व संचालन जिला महामंत्री रवि शंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें