फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सपा ने मनाई पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की
विज्ञापन
छोटे लोहिया के नाम से जाने जाते थे समाजवादी जनेश्वर मिश्र
विज्ञापन

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रख्यात समाजवादी चिंतक व विचारक, प्रखर वक्ता स्व. जनेश्वर मिश्र सादगी और अपने विचारों के कारण छोटे लोहिया के नाम से विख्यात हुए। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में थे। लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहते हुए वह सात चयनित हुए। केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी कई जनहितकारी फैसले लिए। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन आदर्शों पर चलकर ही समाजवाद की परिकल्पना को सच्चे मायनों में साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि छात्र जीवन से ही लोहिया जी और जयप्रकाश नारायण के संपर्क में आए जनेश्वर मिश्र दिखावे से दूर रहकर हमेशा आम जनता और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। ईमानदारी का आलम यह रहा कि सात सांसद रहने के बावजूद उनके पास अपना कोई निजी वाहन या मकान तक नहीं था। इस मौके पर गुलाब चंद्र यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, रमाशंकर कोल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, रवि सोनकर, मेवा लाल प्रजापति, राकेश यादव, चंदन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें