फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सपा ने मनाई महाराजा अग्रसेन और जेपी की जयंती

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनोज सपा नेता। स्रोत- सपा
विज्ञापन
जेपी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया था ऐतिहासिक आंदोलन : अशोक यादव
विज्ञापन

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में महाराजा अग्रसेन और लोकनायक जेपी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने महाराजा अग्रसेन के समाजवाद और लोकनायक जेपी के संपूर्ण क्रांति के आदर्शों को याद किया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि महाराजा अग्रसेन देश के पहले समाजवादी प्रवर्तक थे। उन्होंने एक रुपये और एक ईंट का सिद्धांत देकर आर्थिक समानता का संदेश दिया था। वहीं, लोकनायक ने देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, राजेश भारती, संतोष गोयल, अभय यादव, अभिषेक दुबे, रवि सोनकर, अंकुर यादव, घनश्याम साहू, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, अशोक यादव और अनीस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें