फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बचाने वालों को एसपी ने सराहा

Thu, 05 Nov 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के कुहकी गांव के प्राथमिक पाठशाला में करेंट उतरने के दौरान सूझबूझ का परिचय देेते हुए बच्चों की जान बचाने वाली सहायक अध्यापिका सभ्या सिंह और ग्रामीण भाईलाल कोल को बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान एसपी ने दोनों को उपहार और 25-25 सौ रुपये नगद दे कर पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि विद्यालय में करेंट उतरने के दौरान अध्यापिका सभ्या सिंह ने बच्चों को बाहर जाने से रोकते हुए उन्हें टाट पर खड़े रहने को कहा और दीवार से न चिपकने या नंगे पैर न चलने का निर्देश दिया था। उन्होंने बच्चों को खुद की निगरानी में रखा था। वहीं ग्रामीण भाईलाल कोल ने सूखे डंडे से प्रहार कर बिजली आपूर्ति कर रहे तार को तोड़ दिया था। एसपी अरविंद सेन ने कहा कि इन दोनों सजग नागरिकों ने कहा कि  ऐसे लोग समाज को अपने कार्यों से संदेश देते हैं। अध्यापिका सभ्या सिंह ने कहा कि बच्चों के झुलसने से मुझे सदमा लगा है। मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

 ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। वहीं ग्रामीण भाईलाल कोल का कहना है कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनमें से ही कोई वैज्ञानिक और कोई डाक्टर बनेगा। उन्हें बचाना मेरा फर्ज था जो मैने निभाया। प्रशासन से सम्मान मिला तो अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें