फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़कों से गुजरना हुआ मुश्किल

Thu, 05 Nov 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की कई सड़कों पर सीवर बिछाने के महीनों बाद भी उनको दुरुस्त नहीं किया गया है। उबड़-खाबड़ मार्गों पर गिट्टी-मिट्टी एवं बोल्डर होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग सब कुछ जानकर भी उदासीन बना हुआ है। प्रमुख खस्ताहाल सड़कों पर वाहन के पहिये फंस जाने से आए दिन भीषण जाम की स्थिति भी बनी रहती  है। नगर के महुवरिया रोड पर सीवर बिछा कर सड़क को वैसे ही छोड़ दिया गया है। खोदे गए सड़क से निकली मिट्टी को किनारे फैला दिया गया है, जिससे आवागमन बाधित है। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र के शुक्लहा रोड, कुशवाहा नगर रोड, पेहटी के चौराहा से तेलियागंज, भारतीय स्टेट बैंक रोड पर सीवर बिछाने के बाद सड़क को उसी हाल में छोड़ दिया गया है। जिससे राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें