मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी का प्रदेश अपना दल कमेरावादी से गठबंधन हुआ है। इसके बाद भी जिले की मड़िहान विधानसभा सीट पर दोनों दलों के प्रत्याशी आमने-सामने है। सोमवार को नामांकन वापसी के दिन किसी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। जिसके बाद अब दोनों दलों के प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे। दोनों के लड़ने से सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है।
समाजवादी पार्टी के तीन सीटो मझवां, चुनार और मझवां विधानसभा सीट पर शुरु से मामला उलझा रहा। मझवां सीट पर तो दामोदर मोर्या को पहले टिकट दिया गया। जिसके बाद वहां पर रोहित शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया। मझवां के बाद चुनार और मड़िहान का मामला उलझा रहा। इन दोनों सीटों पर अपना दल कमेरावादी ने पहले ही अपने प्रत्याशी की घोषणा की दी थी। ऐन वक्त पर सपा नेता रामरज ने ने भी नामांकन खत्म होने से पहले चुनार सीट पर नामांकन कर दिया था। अगले दिन नाम वापस लेने पर चुनार सीट पर अपना दल कमेरावादी के आरएस पटेल अधिकृत प्रत्याशी हुए। इसके बाद मड़िहान विधानसभा सीट पर अपना दल कमेरवादी से अवधेश पटेल और समाजवादी पार्टी से रविंद्र बहादुर पटेल ने नामांकन किया था। सपा और अपनादल कमेरावादी में गठबंधन होने के कारण सोमवार को लग रहा था कि इन दोनों में कोई न कोई अपना नाम वापस ले लेगा, पर तीन बजने के बाद इस रहस्य से भी पर्दा उठ गया। मड़िहान विधानसभा सीट पर दोनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में एक-दुसरे के आमने-सामने ही रहेंगे। गठबंधन के दो प्रत्साशी आने से मड़िहान विधानसभा का मुकाबले ने नया मोड़ ले लिया।