फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति में हिस्सा न मिलने की रंजिश में पुत्र ने की थी पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के खाजगीपुर गांव में अधेड़ की हत्या उसके ही पुत्र ने संपत्ति में हिस्सा न मिलने पर की थी। अपने साथी के साथ मिलकर पुत्र ने घटना का अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र और उसके साथी को आनंदीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

29 अगस्त की रात खाजगीपुर गांव निवासी रामवृक्ष पटेल ( 55) अपने पाही पर बने कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी बिंदो देवी भी उसी चारपाई पैर उनका पकड़ कर बैठी थीं। इस दौरान दोनों कमरे में आए। एक ने बिंदो देवी का कपड़े से मुंह ढक दिया। दूसरे ने धारदार हथियार से रामवृक्ष की हत्या कर दी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पूछताछ में पता चला कि रामवृक्ष को दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अरविंद की शादी हो चुकी है। छोटे पुत्र जयहिंद की शादी नहीं हुई है। छानबीन में साक्ष्य मिलने पर पुलिस को जानकारी मिली कि उसके पुत्र जयहिंद पटेल उर्फ दादा की पिता से नहीं पटती थी। आए दिन विवाद होता रहता था। छानबीन में पता चला कि जयहिंद ने अपने साथी अजीत कुमार मौर्या के साथ मिलकर पिता की हत्या की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि आरोपी जयहिंद पटेल नशा करता था। उसके पिता उसे पसंद नहीं करते थे। जयहिंद अपना हिस्सा मांग रहा था। नशेड़ी होने के कारण पिटा बंटवारा नहीं करना चाहते थे। इस कारण जयहिंद रंज रखता था। अपने मित्र अजीत कुमार के साथ मिलकर योजना बनाया। रात में ट्यूबवेल पर सोते समय रम्मा से हत्या कर दिया और पुश्तैनी घर में आकर रम्मा पाटन पर छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें