फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मुश्त पोषाहार पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बाल विकास परियोजनाधिकारी सिटी कार्यालय सभागार में सोमवार को मुख्य सेविकाओं और पोषण सखी की संयुक्तरूप से बैठक की सीडीपीओ विमलेश कुमार पाल ने एक मुश्त पोषाहार वितरण पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सीडीपीओ ने केंद्रवार समीक्षा की।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजनाधिकारी ने कहा वैश्विक महामारी के चलते सभी केंद्र बंद चल रहे हैं। ऐसे में तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को एक मुश्त पोषाहार उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य न की जाएगी। शिकायत पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाइ की चेतावनी दी। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान पोषण सखी की ओर से अपने सुझाव भी विभाग में रखे गए। बैठक में मुख्य सेविकाओं में इंद्रा पाल, ललिता देवी, सुनैना देवी व रीतू यादव, सावित्री देवी, पार्वती आदि पोषण सखी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें