फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने सास-ससुर, गांव वालों ने जमाई को धुना

Tue, 30 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
राजापुर गांव में रविवार की रात कई लोगाें के साथ आए चील्ह निवासी एक युवक ने पत्नी की विदाई नहीं करने पर अपने सास,ससुर को मारपीट कर घायल कर दिया। ससुराल वालों के चोर-चोर का शोर मचाने पर ग्रामीणों ने जमाई की जमकर धुनाई की। गंभीर रूप से घायल दामाद समेत तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



पुनवासी ने अपनी पुत्री की शादी चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह निवासी एक युवक से की है। रक्षाबंधन के त्योहार पर युवक की पत्नी अपने मायके आई थी। जहां पति द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाने पर सास ससुर ने उसकी विदाई करने से इंकार कर दिया। फिर भी चील्ह निवासी युवक अपने कुछ साथियों के साथ रविवार की रात पत्नी की विदाई करने ससुराल पहुंच गया। जहां विदाई नहीं करने पर ससुर से विवाद करने लगा।


विरोध जताने पर ससुर व पत्नी की पिटाई करने लगा। इस पर ससुरालियों ने चोर चोर करके शोर मचाना शुरू किया तो पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी। जिसमें दामाद समेत तीनों घायल हो गए। तीनों को स्थानीय चिकित्सालय ले गए। वहां से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें