फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लाठीदास के दांव से चित सोमवीर, 51 हजार का इनाम जीता

विज्ञापन
श्री गौरीशंकर मंदिर परिसर के अखाड़े में दांवपेंच आजमाते पहलवान।- संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। अकोढ़ी गांव स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर परिसर में बुधवार को सजे कुश्ती के अखाड़े में पहलवानों ने दमखम दिखाया। हनुमानगढ़ी अयोध्या के लाठीदास पहलवान ने पंजाब के सोमवीर को चित कर 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीत लिया। दोनों के बीच मुकाबले में कई बार रोमांचक दांव-पेंच देखने को मिले, लेकिन आखिरी क्षणों में लाठीदास ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

दंगल में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, अयोध्या, काशी और मिर्जापुर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। मिर्जापुर के चीनी पहलवान ने पंजाब के जग्गा और जिले के ही अनिल पहलवान ने वाराणसी के लक्कड़ को पटखनी दी।नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। समिति अध्यक्ष आनंद शुक्ला ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। संचालन रवि प्रकाश सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में तीर्थराज सिंह, उपेंद्र सिंह, दिलीप सिंह और अमित शुक्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें